रॉयल एनफ़ील्ड स्क्रैम 440 की बुकिंग और बिक्री दोबारा शुरू — शोरूम में फिर मचने वाली है धूम!

रॉयल एनफ़ील्ड ने अपनी लोकप्रिय बाइक स्क्रैम 440 की बिक्री और बुकिंग एक बार फिर से शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मई 2025 में इस बाइक की स्टार्टिंग से जुड़ी कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं, जिसके चलते कंपनी ने इसकी बिक्री और बुकिंग पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। अब उन समस्याओं को ठीक कर लिया गया है और बाइक फिर से देशभर के डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

अगर आप स्क्रैम 440 खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आप नजदीकी रॉयल एनफ़ील्ड शोरूम में जाकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि, डिलीवरी के लिए आपको 10 दिन से लेकर 1 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

स्टाइल और फीचर्स की बात करें तो –
स्क्रैम 440 को कई आकर्षक रंग विकल्पों में पेश किया गया है। यह बाइक 443cc के दमदार एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन से लैस है, जो 6,250rpm पर 25.4bhp की पावर और 4,000rpm पर 34Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है।

बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के व्हील्स मिलते हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार अलॉय व्हील्स या स्पोक व्हील्स का विकल्प चुन सकते हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें स्विचेबल एबीएस के साथ सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है, जिससे सेफ्टी और कंट्रोल दोनों बेहतर होते हैं।

इसमें 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी दूरी की राइड्स के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

Leave a Comment